By: एबीपी न्यूज़/एजेंसी | Updated at : 24 Jul 2018 10:57 PM (IST)
मुंबई: अभिनेता इरफान खान को एक ‘फाइटर’ करार देते हुये अभिनेत्री मिथिला पालकर ने कहा है कि जब उनकी टीम फिल्म ‘ कारवां ’ का प्रचार करने में लगी हुयी है तब उन्हें कुछ ‘ अधूरापन ’ सा महसूस हो रहा है. अभिनेता इरफान खान लंदन में अपने न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करवा रहे हैं ऐसे में फिल्म के प्रचार की जिम्मेदारी उनके सह कलाकारों मिथिला और दुलकार सलमान के कंधों पर आ गयी है.
मिथिला ने बताया , ‘‘यह (इरफान की बीमारी के बारे में) सुनना काफी दुखद था लेकिन हमारा प्यार और दुआएं उनके साथ हैं. वह एक फाइटर हैं. उम्मीद है कि हम उन्हें बहुत जल्दी देखेंगे. ये प्रचार उनके बिना पूरी तरह अधूरा है. उन्होंने ‘ कारवां ’ में सबसे जीवंत और ताजगी का तड़का लगाया है.’’
निखिल आडवाणी की फिल्म ‘ कट्टी बट्टी ’ से 2015 में हिन्दी सिनेमा में अपने कैरियर की शुरूआत करने के बाद मिथिला पहली बार इरफान और दुलकार के साथ पर्दे पर नजर आएंगी.
फिल्म में दोनों अनुभवी अभिनेताओं के साथ काम करना मिथिला के लिए एक बड़ा मौका है.
ये फिल्म तीन अगस्त को रिलीज होगी.
'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद टीम का पहला बयान, किसे दी वॉर्निंग?
Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3' कैसा है हाल?
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की दिल छूने वाली तस्वीर
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?